शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: रोडवेज बस स्टेशन के सामने होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम दुर्गा होटल से रोडवेज तक ह्यूम पाइप डालकर नाला निर्माण कराएगा। इस प्रस्ताव को लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी चर्चा हुई थी, जिसके बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए थे। सोमवार को लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी और मुख्य अभियंता आशीष त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नाला निर्माण की रूपरेखा और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात और लोगों की आवाजाही कम से कम प्रभावित हो।

हिं...