शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कई स्थानों पर पांडाल लगाकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोलकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। मंदिरों में धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में नगर के कालीबाड़ी मंदिर में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को खोलकर पट खोले गए। इस दौरान ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने मंदिर में पहुंचकर अन्य श्रद्धालुओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Banka News: आज खुलेगा मां का पट, एक झलक पाने को आतुर हैं भक्त पट खुलते ही भक्तों ने ...