Shahjahnpur News: दुकान पर आकर मारपीट करते हुए की तोड़फोड़
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के मोहल्ला निगोही रोड निवासी शोभित पुत्र रामपाल राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है उसकी दुकान बंडा रोड स्थित शराब की दुकान के सामने है। तथा उसके मोहल्ला तकिया निगोही रोड के फोरमैन पुत्र रामचंद्र की भी दुकान है। शाम को उनके मोहल्ले का ही एक दबंग व्यक्ति डंडा लेकर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। तथा जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में दोनों लोगों को चोट आई है। और दुकान में तोड़फोड़ की। जिससे काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.