Shahjahnpur News: दीवाली से पहले मानदेय भुगतान कराने की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। दीवाली से पहले अक्टूबर महीने का मानदेय दिलाने की मांग को लेकर बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा है। कर्मचारियों ने त्योहार से पहले भुगतान कराने की मांग उठाई। संविदा कर्मियों का कहना है कि समय पर मानदेय मिलने से वह त्योहार की तैयारियां कर सकेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि बिजली निगम में संविदा कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका अक्टूबर महीने का मानदेय दीवाली से पहले भुगतान कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दिवाली में उपभोक्ताओं को दोगुनी राहत, पूरी बिजली और बिल में छूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.