शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: रोजा। धनतेरस पर छह नवंबर को प्रदेश की सभी मंडियों में दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रोजा मंडी समिति में साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। चार दिन पहले मंडी निदेशक जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंडी में नालियों का निर्माण, टूटी टीनशेड की मरम्मत, हैंडपंप ठीक कराने और शौचालयों की सफाई कराई जा रही है। पेयजल के लिए सबमर्सिबल भी लगाए जा रहे हैं। मंडी सचिव ने बताया कि छह नवंबर तक सबमर्सिबल चालू करने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दीपावली, छठ पूजा एवं जगधात्री पूजा सह मेला को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक दीपोत्सव से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही ह...