शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। दीपावली से पहले मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जलालाबाद और परशुरामपुरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। लखनऊ से आईं 15 टीमों की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में खलबली मच गई। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। शनिवार सुबह परशुरामपुरी की नाल वाली गली में टीकू उर्फ अरुण गुप्ता की दुकान से तेल के नमूने लिए गए। सत्य प्रकाश बाबा की किराना दुकान से दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए। जलालाबाद में सौंफ कारखानों पर भी जांच की कार्रवाई की जानकारी सामने आई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि त्योहार पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिलावट पर कार्रवाई के द...