Shahjahnpur News: दिसंबर तक बदलेगी शहर की सूरत, रात में होगी सड़कों की सफाई: सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि दिसंबर तक शहर की अधिकांश सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शाहजहांपुर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी और नागरिकों को बेहतर यातायात व स्वच्छ वातावरण की सुविधा मिलेगी। वह शुक्रवार को टाउन हॉल स्थित गांधी भवन के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के प्रवेश मार्गों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों का तेजी से विकास कराया जा रहा है। सभी परियोजनाएं पूरी होने के बाद शाहजहांपुर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.