शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: पुवायां। ससुराल से बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति को तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के कुइयां मदारपुर गांव निवासी अरुण कुमार रविवार को खुटार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अपनी ससुराल गए थे। वहां से वह अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। इटौली गांव के चौराहे से जड़ौली होकर फरेंदा जाने वाले कच्चे रास्ते पर तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करने के बाद उनकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखी नकदी छीन ली और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Madhepura News: हथियार के बल पर लूट ली बाइक पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...