शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में दहेज विरोधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति गुप्ता ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज की गंभीर समस्या है। इससे महिलाओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, ताकि भविष्य में दहेज उत्पीड़न जैसी समस्याओं पर रोक लगाई जा सके। कार्यशाला के अंतर्गत अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. मनोरमा शुक्ला के निर्देशन में छात्राओं ने दहेज विरोधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बेटी के विवाह को लेकर पिता की च...