शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी इंद्रपाल ने दहेज के लिए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंद्रपाल के अनुसार, उसने अपनी पुत्री नीतू की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कलान थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी निवासी नीलेश पुत्र रविंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति नीलेश, सास किताबश्री, जेठ अनुज, जेठानी ममता और ननद नीतू विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...