शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: पुवायां। जनकापुर गांव की राधा पुत्री अहिवरन ने थाने में तहरीर देकर पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राधा ने बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल को शोभित पुत्र कल्यान निवासी कलंदरगंज के साथ हुई थी। शादी में उसकी मौसी ने डबल बेड, वाशिंग मशीन, गोदरेज अलमारी, फ्रीज व सोने की अंगूठी आदि दान-दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दूसरी ही रात पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद मौसा व भाई उसे वापस घर ले आए। तब से ससुराल वालों ने विदा नहीं कराई। आरोप है कि दिनांक 9 नम्बर को दिन के 2.30 बजे उसका जेठ व भतीजा शिवम व चार अन्य लोग जनकापुर आए और उसे जबरन मोटर साइकिल पर बिठाने का प्रयास किया व धमकी दी कि तुझे छोटा-2 काट कर नहर में फेंक देंगे। प्रार्थिनी ने जान का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार...