शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के टकेली गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। पकड़िया हकीम गांव निवासी सुरेश राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी उपासना की शादी 21 अप्रैल 2025 को टकेली गांव के गोविन्द राठौर से की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। पति गोविन्द, सास सुनीता, ननद प्रियंका और चाचा वीरपाल आए दिन उपासना से मारपीट और गाली-गलौज करते थे। मायके से सोने की चेन और मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाते हुए ...