शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे में दशकों पुराने प्राचीन श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ रविवार को हवन-पूजन के साथ हुआ। थानाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम और प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। दस दिनों तक चलने वाले मेले में कानपुर की बजरंग नाट्य कला परिषद के कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं का मंचन करेंगे। मेले की शुरुआत के साथ ही दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। धार्मिक आयोजन के साथ खरीदारी और मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। रविवार रात कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता श्रीराम का जीवन : राजीव इसे देखने के लिए दर्शक जुटे। श्री आदर्श रामलीला मेला कमेटी के राघवे...