शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर को रोशन करने के लिए करोड़ों खर्च कर लाइटें लगवाई गयीं, लेकिन रेती रोड पर साल भर में खराब हो गयीं। अब करीब दो वर्षों से अंधेरा है। इस पथ पर तमाम स्कूल, गन्ना शोध परिषद और बीजेपी का कार्यालय है, लेकिन लाइटों की सुध लेने वाला कोई नहीं। दशहरा भी बीत गया। अब दीवाली का त्योहार भी नजदीक है। शहर के प्रमुख सड़कों पर बीच में लगाई गयीं लाइटें भी दो वर्षाें से अधिक समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो सकी, जिससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और राहगीरों को निकलने में समस्या होती है। अब दीवाली के त्योहार पर लोगों को रात के अंधेरे में निकलना पड़ेगा। बता दें कि नगर को रोशन करने के लिए करोड़ों रुपए के बजट से शहर के सुभाष चौराहे से लेकर रेती रोड पर अहमदपुर नियाजपुर तक सड़क बीच डिवाइडर पर ल...