शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एआरटीओ कार्यालय में काम कराने के लिए अब आवेदकों को दलालों या बाहरी मध्यस्थों का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ रही है। शनिवार को मुरादाबाद से आरटीओ राजेश सिंह के औचक निरीक्षण के बाद कही। परिसर में कोई दलाल या बाहरी मध्यस्थ नहीं मिला, जबकि कई आवेदकों ने अधिकारियों को बताया कि वे स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर अपने काम करा रहे हैं। राजेश को सभी पटल सहायक अपनी सीटों पर मौजूद मिले। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई भी संतोषजनक मिली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका और कैश बुक का मिलान कर जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचे आवेदकों से सीधे संवाद किया। यह भी पढ़ें- पटल पर बाबुओं के नाम की लगयी जाये नेम प्लेट : आरटीओ इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाने पहुंचे एक आवेदक ने बताया कि उसने बिना...