शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: तिलहर। एक मामले में पुलिस द्वारा गो रक्षक पदाधिकारी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाने पर गौ रक्षक संगठन के लोगों ने दरोगा पर कई आरोप लगाए। सीओ विदुष सक्सेना ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार की रात एक गो रक्षक पदाधिकारी को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी। पदाधिकारी ने दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को संगठन के कई लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने दरोगा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। गोरक्षकों ने सीओ को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: गाड़ी खड़ी करने पर दरोगा से भिड़े बजरंग दल कार्यकर्ता, चौकी पर हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...