शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: रोजा (शाहजहांपुर), संवाददाता। रोजा थाना क्षेत्र के रानापुर बरकतपुर गांव के ग्राम प्रधान के पति मानवेंद्र सिंह का ट्रैफिक पुलिस से कथित दबंगई का वीडियो सामने आया है। रोजा अड्डे पर यातायात पुलिस द्वारा बाइक रोके जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि प्रधानपति और उनके साथ मौजूद लोगों की पुलिसकर्मी से तीखी नोकझोंक होने लगी। यह भी पढ़ें- समझ नहीं रहे हो मैं ग्राम प्रधान हूं...बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो वायरलवीडियो में अभद्रता वीडियो में प्रधानपति और उनके साथ मौजूद लोग यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करते और उसे चालान कराने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। करीब आधे घंटे तक सड़क पर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रोजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव कर प्रधानपति को वहां से भेजा।...