Shahjahnpur News: दधिकांधौ शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह बरसे फूल
शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: कांट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत मंगलवार को नगर में दधिकांधौ शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथों पर सजी आकर्षक देव स्वरूपों की झांकियां और बैंड पर गूंजते कृष्ण भजनों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी स्थित ठाकुरद्वारा स्थल से हुआ। रथों पर राधा-कृष्ण, भगवान शिव परिवार, रामदरबार, भगवान विष्णु, माता दुर्गा, भारत माता, मां यशोदा-वाल गोपाल और सुदामा के स्वरूप सजाए गए थे। झांकियों के साथ चल रहे कलाकारों के भक्तिमय नृत्य ने लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं डीजे पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। दधिकांधौ यात्रा के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.