शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: आगामी आठ सितंबर को निकाली जाने वाली दधिकांधो शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए बुधवार को दधिकांधो सेवा मंडल की बैठक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के भक्तजनों और गणमान्य लोगों ने आयोजन को लेकर सुझाव दिए। बैठक में पिछले वर्ष निकाली गई शोभायात्रा की समीक्षा की गई। इसके बाद इस वर्ष की शोभायात्रा की तैयारियों, सुरक्षा, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल के सदस्यों ने पिछले वर्ष की कमियों को दूर करते हुए इस बार शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विजयनाथ मंदिर कमेटी की बैठक में राजीव दुबे फिर बने अध्यक्ष बैठक में ग...