शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखों के धुएं, धूल और प्रदूषण से त्वचा व बालों को नुकसान पहुंच सकता है। त्वचा विशेषज्ञ डा़ उषा चंद्रा ने सलाह देते हुए बताया कि रंगोली और सफाई के दौरान हाथों में दस्ताने पहनें तथा हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। धूप में निकलते समय एसपीएफ-30 या अधिक क्षमता वाला सनस्क्रीन लगाएं। नए स्किन केयर प्रोडक्ट और हेयर कलर के प्रयोग से बचें। पटाखे से जलने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी से धोएं। बर्फ, टूथपेस्ट या घरेलू नुस्खे न लगाएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें। बालों को धूल से बचाने के लिए ढककर रखें। पर्याप्त पानी, संतुलित भोजन और नींद भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...