शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अंटा-बिसरात रोड स्थित शेखर अस्पताल में बीते सोमवार को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में नया मोड़ आ गया है। अस्पताल के ट्रस्टी डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मृतका के परिजनों और उनके साथ आए लोगों पर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर व कर्मचारियों से मारपीट तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ. सोमशेखर दीक्षित की ओर से गुरुवार को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी नेहा पत्नी पवन कुमार को चार अक्टूबर की शाम करीब छह बजे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तहरीर में दावा किया गया है कि जांच में मरीज को गंभ...