शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार-बंडा मार्ग पर बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ईदगाह मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कस्बा खुटार के मोहल्ला नारायणपुर निवासी राजेश मिश्रा का बेटा निशु मिश्रा बुधवार शाम बंडा रोड स्थित एक ढाबे से खाना लेकर बाइक से घर लौट रहा था। करीब आठ बजे ईदगाह मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक फिसल गई और निशु ट्रक के पहिए के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ...