Shahjahnpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर भडेरी गांव के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कांट क्षेत्र में पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के मुड़ीगंवा गांव निवासी रामलखन बाइक से जलालाबाद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.