शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए चलाए गए निरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।

अनुपस्थिति की जानकारी अप्रैल माह से 11 जुलाई तक हुए निरीक्षण के दौरान 152 शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक गैरहाजिर पाए गए। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारियों और डायट प्राचार्य ने अलग-अलग समय पर जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले नोटिस जारी...