शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: नगर निगम के भाजपा पार्षदों का कथित तौर पर गंगाजल हाथ में लेकर निगम की कमाई में हिस्सेदारी की शपथ लेने का वीडियो दोबारा वायरल होने के मामले में तीन दिन की मियाद पूरी हो गई, लेकिन अब तक किसी भी संबंधित पार्षद ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है। न मेयर अर्चना वर्मा को जवाब मिला है और न ही भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को। ऐसे में अब संबंधित पार्षदों के जवाब और उनके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो में नजर आ रहे भाजपा पार्षदों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मेयर अर्चना वर्मा को दिए थे। उनसे बैठक में मौजूदगी और वहां मौजूद रहने के कारण के संबंध में जवाब मांगा गया था। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने भी पार्टी स्तर पर मामल...