शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने सिर्फ शहर की सड़कों और खेतों को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि रोज कमाकर घर चलाने वाले मजदूरों के सामने भी बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। दो दिन तक खराब मौसम के कारण मजदूर अपने काम के अड्डों तक नहीं पहुंच सके। तीसरे दिन जब घर का खर्च चलाने के लिए जेब खाली होने लगी तो वे काम की उम्मीद लेकर लाल इमली और सुभाष चौराहे पहुंचे, लेकिन दोपहर तक काम देने वाला कोई नहीं आया। आखिरकार मजदूरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह करीब छह-सात बजे से ही कई मजदूर अड्डों पर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बारिश में ध्वस्त रही जिले की बिजली व्यवस्था, कई इलाकों में 45 घंटे तक रहा अंधेरा उन्हें उम्मीद थी कि बारिश थमने के बाद कोई ठेकेदार, दुकानदार या अन्य व्यक्ति मजदूरी के ल...