शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हुआ तो शहर ने फिर रफ्तार पकड़ ली। सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक और निगोही रोड समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल के साथ बाजारों में भी रौनक लौट आई। दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे तो तीन दिन से मायूस बैठे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। शुक्रवार से लगातार बारिश के कारण शहर के बाजारों में कारोबार लगभग ठप हो गया था। शुक्रवार, शनिवार को तो करीब 95 फीसदी दुकानें बंद रहीं। रविवार को भी बारिश का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यसत शाम होते-होते बारिश थमने के बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़नी शुरू हुई। सोमवार सुबह मौसम खुला तो इसका सीधा असर बाजार...