Shahjahnpur News: तीन तहसीलों में 111 शिकायतें पहुंचीं, 15 का मौके पर निस्तारण
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। सदर, जलालाबाद और तिलहर तहसीलों में कुल 111 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तिलहर तहसील में 10 अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। तहसील सदर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस और जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों की मौके पर जाकर जांच की जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर ही निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.