शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद शहर में सड़क धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम एक ओर तीन स्थानों पर धंसी सड़कों में मलबा डलवाकर मरम्मत करा रहा है, वहीं दूसरी ओर चार स्थानों पर सड़क धंसने से नए गड्ढे तैयार हो गए हैं। कच्चे कटरा में सड़क धंसने के बाद यहां भी आवागमन को लेकर खतरा बढ़ गया है। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़क की सतह धंसने की समस्या सामने आई है। कच्चा कटरा के अलावा बहादुरगंज से चौक जाने वाले मार्ग, खिरनीबाग और सदर बाजार क्षेत्र में सड़क धंसने से गड्ढे हो गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क धंसने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने कहा कि नगर निगम की ओ...