शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई की ओर से आयोजित तीज महोत्सव हर्ष और उल्लास के बीच हुआ। प्रमुख अतिथि मिथिलेश अग्रवाल, मुख्य सलोना कुशवाहा एवं शिल्पी गुप्ता रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सोलो और डुएट डांस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सोलो डांस में वैदेही गुप्ता प्रथम, अनामिका मिश्रा द्वितीय और निधि रस्तोगी तृतीय रहीं। डुएट डांस में शिवानी एवं पाविका प्रथम, सृष्टि एवं त्रिशा द्वितीय तथा अनामिका एवं रंजन तृतीय रहे। बेस्ट मेहंदी अर्शिता गुप्ता, बेस्ट हेयरस्टाइल राखी गुप्ता, तीज दिवा ललिता, ट्रेडिशनल दिवा ज्योति गुप्ता और मिस एलीगेंस प्रियंका बियानी को चुना गया। चेयरपर्सन मनु गुप्ता, जिला अध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री कविता गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्...