शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव वार्ड में लापरवाही का एक और मामला बुधवार को सामने आया। यहां एक प्रसूता ने अस्पताल के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। घटना के बाद प्रसव के लिए सीएचसी पहुंचने वाली महिलाओं और उनके परिजनों में नाराजगी है। बिलहरी गांव निवासी नाजिम की 35 वर्षीय पत्नी अंजुम को बुधवार दोपहर तीसरे बच्चे के प्रसव के लिए सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया था। प्रसूता को भर्ती करने के बाद वह शौचालय जाने के लिए परिवार की एक महिला के साथ गई। इसी दौरान उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और वह शौचालय के फर्श पर गिरकर तड़पने लगी। साथ मौजूद महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई और प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ को भी पुकारा, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई मदद...