शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने से एक्स-रे कराने वाले मरीजों को जिला मुख्यालय या फिर निजी अस्पतालों मे जाना पड़ रहा है जिस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे कराने की सलाह देते हैं। अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन 23 सितंबर से खराब पड़ी है जिस कारण मरीज के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को मजबूरी में जिला मुख्यालय या फिर निजी अस्पतालों में जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में एक्स-रे कराने के लिए मरीज को अधिक रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।एक्स-रे टैक्नीशियन...