शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के तिलहर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में सरेली गांव निवासी रामसागर (47), बंधीचक निवासी कल्लू (31), मिर्गापुर निवासी मंटू (31) और सरैया ख्वाजा निवासी महफूज हुसैन (45) शामिल हैं। रामसागर के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज से संबंधित मामले में वारंट जारी था। कल्लू के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी और नुकसान पहुंचाने के मामले में वारंट था। मंटू के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज के मामले में वारंट जारी हुआ था। वहीं महफूज हुसैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में न्यायालय ने वारंट जारी किया था।...