शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: तहसील में जमीन बेचने आए पति के खिलाफ पत्नी ने बच्चों के साथ जमकर हंगामा काटा। हंगामा से सीओ कार्यालय के बाहर सड़क पर अफरातफरी मच गई। पत्नी पति को पकड़ कर कोतवाली ले गई और पुलिस से शिकायत की। गढ़िया रंगीन गांव के मदनपाल के नाम दो बीघा जमीन है। सोमवार को अचानक गुपचुप तरीके से मदनपाल अपनी जमीन 30 हजार रुपए बीघा बेचने के लिए तहसील आया जिसकी भनक उसकी पत्नी सविता देवी को लग गई। जानकारी होने पर सविता अपने छोटे छोटे छह बच्चों के साथ तहसील पहुंच गई और जमीन बेचने का जमकर विरोध करने लगी। सविता ने बताया कि उनके पति के नाम पर मात्र दो बीघा पैतृक जमीन है जिसे वह अपनी शराब की लत के चलते बेच रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: जमीन बेचने के दबाव का विरोध करने पर महिला से मारपीट उसने बताया कि यदि जमीन बिक गई तो उसके ब...