शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव मड़िया निवासी 55 वर्षीय राम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पुत्र बबलू के अनुसार, राम सिंह पिछले दस दिनों से अपनी ननिहाल बंथरी गांव में रह रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह वहां से निकले थे। रतनपुर गांव के तिराहे के पास वह बेहोशी की हालत में मिले। रिश्तेदार सचिन ने बबलू को सूचना दी। बबलू मौके पर पहुंचे और पिता को तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...