शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: रोजा। हथौड़ा बुजुर्ग गांव में प्रस्तावित तहसील भवन के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम समाज के तालाब को खाली कराने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। पानी निकलने के बाद तालाब में मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जाएगा। इसके बाद तहसील भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। ग्राम समाज के तालाब की जमीन पर तहसील बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद मंत्री ने परियोजना का उद्घाटन किया था। निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष में पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था। परियोजना के लिए तालाब के किनारे बने मकानों और दुकानों को नोटिस देकर हटवाया गया था। ठेकेदार नरेंद्र वर्मा ने बताया कि तालाब से पानी निकालने के लिए दो पंप एक तरफ और एक पंप पीछे की ओर लगाया गया है। पहले तालाब को पूरी तरह सुखाया जाएगा। इसके बाद मिट्टी डालकर ...