शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: पुवायां। तहसील पुवायां में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनशिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। इनमें राजस्व विभाग की 21, पुलिस की आठ, विकास की दो और अन्य विभाग की एक शिकायत शामिल रही। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें तथा कार्रवाई के जियो टैग फोटो अपलोड करें। इस दौरान एसडीएम सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक समेत अन्य थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने आठ शिकायतें की निस्तारित यह भी पढ़ें- Jaunpur News: 181 शिकायतों में महज सात का हुआ निस्ता...