शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कारीगर पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता खुटार नगर के बंडा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास वीरू के ढाबे पर कारीगर का काम करता है। पिंटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सोमवार को वह रोजाना की तरह ढाबे पर काम कर रहा था। इसी दौरान बंडा नगर के मोहल्ला पसियापुर निवासी विकास पुत्र कन्हैया लाल सक्सेना ढाबे पर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवक ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गया। विवाद बढ़ता देख पीड़ित ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद उक्त आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान ...