शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। मदनापुर के रजपुरा गांव में डेढ़ बरस से हो रहा था। खास बात तो यह कि लंबे समय तक चलने बाले व्यापार को इस गोरख धंधे की खबर ही नहीं लगी और काम तेजी से चलता रहा। नकली जिंक बनाने का काम आखिरकार मुखबिर की सूचना पर मुख्यालय पहुंची। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर सहित कई अधिकारियों ने पहुंच कर उक्त नकली जिंक, फेरस, सल्फेट बनाने की फैक्ट्री को पकड़ कर संचालक सर्वेश यादव पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया। गांव में संचालित फैक्ट्री को पकड़ा एवं बरामद सामान को थाना पुलिस के हवाले कर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बता दें कि मदनापुर के रजपुरा गांव में नकली पेस्टी साइड बनाने का कार्य चल रहा था। सोमवार की रात कृषि अधिकारी ने टीम साथ गांव में छापेमारी कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित जिंक, फे...