शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार थाना कांट के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कांट बनाया गया है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पूर्व ही विजय प्रताप को कांट की जिम्मेदारी दी गई थी। यह भी पढ़ें- चार थाना प्रभारियों समेत सात निरीक्षकों का तबादला यह भी पढ़ें- Bijnor News: एसपी ने किए तबादले, रविन्द्र बने धामपुर कोतवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...