Shahjahnpur News: डीसीएम चालक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पुरेना निवासी डीसीएम चालक सोनेलाल का शव फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में मिलने के बाद मंगलवार को जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फर्रुखाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतक चालक का फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.