शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। खुटार-मैलानी रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा और उनकी दो भतीजियां घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी खुटार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। पुवायां क्षेत्र के धारा गांव निवासी चंदन (24) पुत्र राजपाल अपनी भतीजियों छाया (19) और काजल (18), पुत्रियां हरिओम, के साथ बाइक से खुटार क्षेत्र के बुझिया गांव स्थित श्री प्राचीन बालाजी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे मंदिर के मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।हादसे के बाद ...