शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से डाक कांवड़ में जल लेकर गोलागोकर्णनाथ जा रहे जत्थे के साथ चल रहे डीजे संचालक के सहायक की बारिश के दौरान बुधवार तड़के जनरेटर ढकते समय करंट लगने से अल्हागंज के कुंदौली गांव के पास मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीलीभीत जनपद के घुंघचाई थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी संजीव पुत्र कनौजी लाल डाक कांवड़ का जत्था लेकर पांचाल घाट फर्रुखाबाद गया था। बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे जत्था जल लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुदौली गांव के आसपास बारिश होने लगी। बारिश से बचाने के लिए डीजे संचालक जितेंद्र पुत्र मिश्रीलाल निवासी मक्कागंज मैलानी जिला खीरी अपने सहायक पंकज पुत्र सुंदरलाल निवासी सराय थाना खुटार जिला शाहजहांपुर की मदद से पिकअप पर लगे डीजे को पन्नी से ढक रहा था इसी दौरान पं...