शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- Shahjahnpur News: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह 10:25 बजे कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी योगेश चन्द्र अग्रवाल समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीआरए, नाजिर, एसीआरए, टंकक, अहलमद, रीडर और लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर की हेल्पलाइन 1950 का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों का विधिवत पंजीकरण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन...