Shahjahnpur News: डीएम के आदेश के छह दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत करीब 9.90 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के स्पष्ट आदेश के बावजूद छह दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। 29 जून को डीएम ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए और एनआरएलएम के उपायुक्त (स्वतः रोजगार) स्तर से भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए, लेकिन 5 जुलाई तक सिंधौली थाने में तहरीर नहीं पहुंची। इससे पूरे मामले में विकास खंड सिंधौली के खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.