शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां-शाहजहांपुर। निगोही रोड से डीएपी खाद लेकर पुवायां आ रही पिकअप को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजीव चौक के पास पकड़ लिया। चालक खाद के कागजात के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच पिकअप छुड़ाने को लेकर कोतवाली में तैनात सिपाही की भूमिका सामने आने पर एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलहर ब्लॉक के ढकिया रघा स्थित सहकारी संघ से डीएपी खाद लेकर पिकअप पुवायां की ओर आ रही है। पुलिस ने राजीव चौक पर वाहन रोककर जांच की। चालक से खाद के संबंध में पूछताछ और कागजात मांगे गए, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर इसके बाद पुलिस पिकअप और चालक को कोतवाली ले आई।इसी दौरान को...