शाहजहांपुर, सितम्बर 21 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। हाईवे पर गौवंशीय पशु सामने आने से अनियंत्रित एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गयी। चालक घायल हो गया। जनसेवा अस्पताल की एंबुलेंस को चालक मकन्नू खां हाईवे पर नहर पुलिया के पास सीएचसी से लेकर आ रहा था। अचानक सामने आई गौवंशीय पशु बचाने के प्रयास में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। पुलिस ने पहुंचकर घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए भेजा। अस्पताल संचालक सगीर खां ने हादसे की सूचना दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...