शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: रोजा। खाद्य विभाग के अधिकारी राकेश मोहन पांडे ने सोमवार को मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से खरीद संबंधी समस्याएं पूछीं और केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिन केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नहीं था, वहां तत्काल बारदाना पहुंचाने के निर्देश दिए। एक केंद्र पर प्रभारी अरुण कुमार अवस्थी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।मंडी समिति में अब तक 13 लाख 205 क्विंटल धान की आवक हुई है, जबकि केंद्रों पर 4006 क्विंटल खरीद हुई। मंडी से 12 लाख 95 हजार क्विंटल धान की निकासी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: एक माह में महज 100 कुंतल बाजरा खरीद, मक्का का खाता भी नहीं खुला नमी के कारण केंद्रों पर खरीद की रफ्तार धीमी है। ...