शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद मार्ग पर स्थित एसएस इंफ्राटेक प्लांट के गेट से निकल रहे एक डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक कांट-जलालाबाद मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु क...