शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रहदेवा गांव निवासी 24 वर्षीय नंदलाल द्विवेदी उर्फ नन्हे की कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे में मौत हो गई। वह गांव के कांवड़ियों के जत्थे के साथ गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए जा रहा था। मोहम्मदी के पास ट्रॉली बदलते समय पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर ट्रॉली के बीच फंस गया। हादसे में उसके अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। साथ चल रहे बड़े भाई लालू ने हादसा देखा तो नंदलाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसे बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन फतेहगंज के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत, भाई घायल नंदलाल रहदेवा गांव निवासी छोटेलाल द्विवेदी का बेटा था। वह तीन भाइ...